यात्रियों की जेब होंगी ढीली रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक 70 रुपए तो शहर जाने के लिए 40 रुपए देने होंगे


रायपुर। आख़िरकार भाठागांव में बने श्री बालाजी दुधाधारी ट्रस्ट अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल से बसों का संचालन शुरू हो गया है। जिला प्रशासन और नगर निगम को इसके लिए लंबा प्रयास करना पड़ा जो अब पूरा हो गया है। लेकिन उनका यह प्रयत्न यात्रियों की ज़ेब ढीली करने लगा है। नए टर्मिनल से शहर आने के लिए 40 रुपए तो रेलवे स्टेशन जाने के लिए 70 रुपए खर्चने पड़ेंगे।
कलेक्टर सौरभ कुमार के सख़्त निर्देश और महापौर एजाज ढेबर की मंशा के अनुसार आज 15 नवंबर से राजधानी आने वाली और राजधानी से जाने वाली सभी बसों का संचालन श्री बालाजी दुधाधारी ट्रस्ट अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल से प्रारंभ हो गया है। लेकिन यात्रियों को भटकना पड़ा। दरअसल जानकारी के आभाव में कई यात्री अभी भी पंडरी बस स्टैंड पहुंचे। वहां जाने पर जब उन्हें पता लगा की अब से बसों का संचालन भाठागांव से होगा तो उन्हें फिर से वहां जाने की तकलीफ उठानी पड़ी।
बसों के संचालन व अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन करने सोमवार सुबह 6 बजे से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शैलाभ साहू के समन्वयन में जिला दंडाधिकारियों के नेतृत्व में निगम के उप अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है।
यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसे घ्यान में रखकर भाठागांव नए बस स्टैंड के सामने हटकेश्वर शिव मंदिर के किनारे आटो रिक्शा खड़ा रहेगा। यहीं से यात्री आटो से उतरकर बस स्टैंड में प्रवेश करेंगे और शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाने के लिए यहीं से आटो रिक्शा में सवार होगे। इसके अलावा रिंग रोड कई पाइंट भी बनाए गए है,जहां पर आटो रिक्शा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हर पाइंट पर सवारियों को लाने-जाने के निर्देश दिए गए है। आटो चालक शेयरिंग सिस्टम में भी चार-पांच यात्रियों को बैठाकर उनके घर तक छोड़ेगे।
नए बस स्टैंड में एक दो दिनों के भीतर रेलवे स्टेशन की तरह प्री पेड बूथ स्थापित करने की तैयारी चल रही है। प्री पेड बूथ आटो यूनियन बनवा रहा है। यहीं से यात्री पर्ची कटवाकर आटो से जाना-आना कर सकेंगे। इस सुविधा से यात्रियों से अधिक किराया वसूला नहीं जा सकेगा और अपराधिक तत्वों से भी छुटकारा मिलेगा।
आटो रिक्शा से रेलवे स्टेशन से भाठागांव बस टर्मिनल जाने के लिए तीन से चार यात्रियों को डेढ़ सौ रुपये देना होगा। अब तक स्टेशन से पंडरी बस स्टैंड जाने के लिए 70 रुपये खर्च करना पड़ता था, यानि दोगुना से अधिक किराया देकर भाठागांव जाना पड़ेगा।
रायपुर आटो यूनियन के अध्यक्ष कमल पांडेय ने बताया कि यात्रियों को शेयरिंग आटो की सुविधा यूनियन दे रहा है। जिसका किराया किलोमीटर के हिसाब से परिवहन विभाग ने तय किया है। घड़ी चौक से नए बस स्टैंड तक प्रत्येक यात्रियों को 30-40 रुपये किराया देना होगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.