

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने नक्सल प्रभावित संवेदनशील इलाके का निरीक्षण करते हुए मेचका थाना का भी जायजा लिया।
मेचका थाने में पहुँचकर एसपी श्री ठाकुर ने थाना प्रभारी एवं सीआरपीएफ अधिकारी एवं जवानों का बैठक लेकर क्षेत्र में चल रहे नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अकुंश लगाने, नक्सल आपरेशन का नियमित संचालन करने एवं सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में अवैध गांजा,धान एवं शराब के परिवहन में पूर्ण प्रतिबंध लगाने जागरूकता अभियान चलाने एवं निवासरत शहीद परिवारों से सतत संपर्क बनाये रखने के निर्देश दिये।
वे वहां पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से रूबरू हुए और उनका हालचाल जाना एवं जवानों का मनोबल बढ़ाया। एसपी ने जवानों को ईमानदारी व सतर्कतापूर्वक कार्य करने को कहते हुए अपने अनुभवों भी साझा किए। इसके बाद वे रात्रि में मेचका थाने में ही जवानों साथ विश्राम किया।
इस दौरान नक्सल डीएसपी आरके मिश्रा एवं सीआरपीएफ के अधिकारी, थाना प्रभारी निरीक्षक मथुरा सिंह ठाकुर व अन्य अधिकारी एवं सीआरपीएफ के जवान भी साथ रहे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.