*एक तरफ भ्रष्टाचार मुक्त तो वही दूसरी और ऐतिहासिक विकास कार्यो का मुद्दा लेकर दोनो उम्मीदवार पंहुचे मतदाता के बीच।*
*कविछोकर जिला संवाददाता सीहोर* मो 9329675108
नगर पलिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 23 पूरे शहर में चर्चाओं में है दोनों उम्मीदवार वार्ड में पहुच कर मतदाताओ को अपने प्रति वोट करने की कर रहे है अपिल
आपको बता दे की जैसे जैसे मतदान का समय पास आ रहा है वैसे ही वार्ड के चौराहों और गलियों में प्रभावी दावेदारों की चर्चा आम होती नजर आ रही है।
सीहोर के वार्ड नंबर 23 महिला सीट है जिसको लेकर पार्षद पद को लेकर मैदान में दो उम्मीदवार डटे है। बता दे कि वार्ड में लगभग 3240 मतदाता है जो वार्ड पार्षद पद की दौड़ में दो उम्मीवारों में से एक को अपने पार्षद के रूप में चुनेंगे।
चुनाव चर्चा को लेकर हमारी न्यूज़ की टीम सीहोर के वार्ड नंबर 23 में पहुची इस दौरान हमारे संवाददाता को वार्ड वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड में आज भी कहीं भी कोई परेशानी नहीं है वार्ड में हर सुविधा रोड नल नाली की सुविधा कांग्रेश के कार्यकाल में राम प्रकाश चौधरी ने करवाई है मूलभूत सुविधाओं का हमें भरपूर लाभ मिला है आवास योजना का हम वार्ड वासियों को बहुत लाभ मिला है वही शासन की कई योजनाएं ऐसी है जो अब तक हमें मालूम नहीं थी पर हमारे पार्षद रामप्रकाश चौधरी ने हमे हर योजना के बारे में हमें घर घर आकर समझाया है और लाभ भी दिलाया है । जैसे वार्ड नंबर 23 की मेन रोड हर गली आज आरसीसी रोड मेम बन चुकी है वही नगर को स्वच्छता बनाए रखने के लिए कचरा एकत्रित करने के लिए वाहन रोज हमारे वार्ड के हर गली हर चौराहे पर आता है जिससे हमारा वार्ड स्वच्छ और साफ है
वही वार्ड नंबर 23 के हर चौराहे पर चर्चा के अनुसार *कांग्रेस प्रत्याशी संगीता राम प्रकाश चौधरी* का नाम उभरकर सामने आ रहा है पर दोनों ही उम्मीदवार एक दूसरे को कांटे की टक्कर दें रहे है अब फैसला वार्ड नंबर 23 की जनता के हाथ मे है किस प्रत्याक्षी पर विश्वास कर अपना अमूल्य मत देकर बार्ड का विकास करवाएंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.

