पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। राजधानी रायपुर में पार्किंग व्यवस्था को सु-व्यवस्थित करने, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर का दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स कलेक्ट्रेट परिसर के पास तैयार किया गया है। बता दें कि इस मल्टीलेवल पार्किंग में 450 चारपहिया और 150 से 200 दोपहिया गाड़ियां एक वक्त में पार्क कर सकते हैं। रु. 28 करोड़ खर्च कर पार्किंग को कुल 17,792 वर्ग मीटर एरिया में तैयार किया गया है।