धमतरी। नाबालिग को अगवा कर उसके साथ। दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों समेत 1 नाबालिग को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा।
घटना मगरलोड थाना इलाके की है। 18 नवंबर को प्रार्थी ने मगरलोड पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई की गत 17 नवंबर की शाम लगभग 6 बजे जब उसकी नाबालिक बेटी गंदा पानी फेंकने बाड़ी गई हुई थी तब धनराज सिन्हा उसे जबरदस्ती उठाकर बाड़ी के पीछे की तरफ खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके 2 साथी लेखू राम निषाद एवं एक नाबालिग बालक ने सहयोग किया। विरोध करने एवं चिल्लाने पर आरोपी मोटरसाइकिल से भाग गए। मगरलोड थाना में आरोपियों के विरुद्ध धारा 376घ भा.द.वि. एवं 4 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य ने थाना स्तर पर त्वरित टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना किया। पुलिस टीम ने आरोपी धनराज सिन्हा पिता खोजन सिन्हा उम्र 21 साल, लेखु राम निषाद पिता संत राम निषाद उम्र 18 साल ग्राम बोरसी, थाना मग़रलोड व अपचारी बालक के घर में दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों तथा अपचारी बालक के अपराध स्वीकार करने पर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।