दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री बघेल ने कहा-ढाई साल का राग आलाप रहे हैं लोग सफल नहीं होंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यह सरकार किसानों, आदिवासियों और छत्तीसगढ़ की जनता की है। सरकार बहुत शानदार ढंग से काम कर रही है। मैंने पहले भी कहा था राष्ट्रीय नेता का जब तक आदेश है तब तक में इस पद पर हूं। जब वह कहेंगे तब में इस पद को त्याग दूंगा। जो ढाई साल का आलाप राग रहे हैं वह कभी इस पर सफल नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचे है. इस दौरान मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। वही पत्रकारों से बातचीत करते सीएम भूपेश बघेल ने कहा सोनिया गांधी और राहुल गांधी जिस दिन कहेंगे उस दिन कुर्सी त्याग दूंगा। आलाकमान ने मुझे सीएम बनाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को असलियत की जानकारी हो चुकी है। 15 साल में 14 सीट पर सिमट गई है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कल अपने बयान में यह स्पष्ट कर दिया है। उल्लेखनीय है कि कल कांग्रेस हाईकमान ने साफ संकेत दे दिया है कि छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच सत्ता की कमान को लेकर चल रही अंदरूनी रस्साकशी में हस्तक्षेप करते हुए पार्टी हाईकमान ने दोनों नेताओं को आपसी मतभेद दूर करने को कहा है।

राहुल से मंगलवार को हुई थी मुलाकात

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल और सिंहदेव की हुई लंबी बैठक में सूबे के दोनों दिग्गजों के आपसी खींचतान पर लंबी चर्चा हुई। और कल बैठक के बाद राज्य प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भुपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, सभी ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच सत्ता की कमान को लेकर चल रही अंदरूनी रस्साकशी में हस्तक्षेप करते हुए पार्टी हाईकमान ने दोनों नेताओं को आपसी मतभेद दूर करने को कहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल और सिंहदेव की हुई लंबी बैठक में दोनों दिग्गजों के आपसी खींचतान पर लंबी चर्चा हुई।

लौटने से पहले वेणुगोपाल से मिले

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार सुबह 11.15 बजे के करीब कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। वहां पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के कक्ष में उनकी बैठक चली।