दंतेवाड़ा के कलाकारों ने अपने अंदाज़ में दिया शुभकामना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन पर दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के कलाकारों ने शुभकामना प्रेषित करते हुए उनके पौने तीन साल के कार्यों को रेखांकित किया है। इन कलाकारों ने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में किए गए विकास कार्य के अलावा उनके राजनीतिक और परिवार के बैकग्राउंड को भी बताने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कांग्रेस सरकार के प्रयासों को सराहते हुए बड़ा ही दिलचस्प गीत प्रस्तुत किया है। इन कलाकारों में देवेंद्र पिस्दा, गणेश मंडावी, तुषार बघेल, ऋषभ बघेल, रिया भास्कर, पूरेंद्र बेहरा, तांजिल हमीद, तुफील और सोबित मंडावी ने इस गीत को रैप सांग के रूप में पिरोया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
