छत्तीसगढ़ में विमानन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने केंद्र ने लिखा पत्र
रायपुर। उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के तहत प्रदेश के रायगढ़ और अंबिकापुर एयरपोर्ट में अधोसंरचना के विकास को लेकर केद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर भूमि आवंटन, क्षेत्रीय एड़ान कोष की राशि जमा करने जैसे विभिन्न मामलों में तेजी लाने के लिए कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है। संबंधित राज्यों में विमानन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी फंड ट्रस्ट (आरएसीएफटी), अंतर्राष्ट्रीय उड़ान संचालन आदि के लिए एएआई ने देश में हवाई अड्डों के विकास और विस्तार की शुरुआत की है। देश में बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने के लिए अगले 4-5 वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
जमीन आबंटन जल्द करें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे पत्र में सिंधिया ने कहा है कि हवाई अड्डे के विकास के लिए रायगढ़ में 569 एकड़ भूमि का आबंटन एएआई के पक्ष में हवाई अड्डे की भूमि जल्द करें। राज्य में भूमि का आबंटन अब तक लंबित है। ताकी यहां पर कार्य शुरू कर पहले चरण मेंं एटीआर 72/ क्यू 400 प्रकार के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त बनाया जा सके। दूसरे चरण में 320 प्रकार के विमान के लिए उपयुक्त बनाना है।
60 लाख क्षेत्रीय हवाई संपर्क कोष में जमा करें
मंत्री ने उल्लेख किया है कि राज्य सरकार द्वारा जल्द से जल्द 0.60 करोड़ रुपये की राशि क्षेत्रीय हवाई संपर्क कोष ट्रस्ट (आरएसीएफटी) में जमा कराएं। राज्य में उड़ान योजना के उड़ानों के लिए 20 प्रतिशत वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) की स्थिति का आंकलन कर 31 जुलाई 2021 तक भेजना था। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस)-उड़ान संचालन के तहत अंबिकापुर हवाई अड्डे के विकास में हस्तक्षेप करे और 3सी संचालन के लिए तेजी लाने कहा है।
हवाई मार्ग का सर्वे
मंत्री सिंधिया ने कहा है कि अंबिकापुर हवाई अड्डे के विकास के लिए हवाई अड्डा के पुनरुद्धार योजना के तहत 90 करोड़ रूपए आबंटित किये जा चुके है। वही उड़ान 4.1 योजना के तहत छोटे हवाई अड्डो को विकसित करके के उद्देश्य से अंबिकापुर हवाई अड्डे को शामिल किया गया है। अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर एवं अंबिकापुर-रायपुर-अंबिकापुर मार्ग का मूल्यांकन किया जा रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
