*मामले का समझौता कराने मांगे थे 1 लाख 20 हजार, नही तो जेल भेजने की दी थी धमकी

धमतरी। मामले का समझौता कराने के नाम पर 1 लाख कि रिश्वत मांगने वाले सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जहर सेवन कर लिया था।

घटना 3 अक्टूबर की है। अर्जुनी थाना इलाके के ग्राम बोडरा निवासी युवक जितेन्द्र साहू का अपने पिता के दोस्त के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।जिसके बाद पिता के दोस्त ने जितेन्द्र के खिलाफ अर्जुनी थाने में मारपीट की शिकायत की थी। जितेन्द्र के माता-पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि मामले का समझौता कराने सहायक उप निरीक्षक दुलाल नाथ ने 1 लाख 20 हजार रूपए मांगे थे। पैसे नही देने पर किसी भी मामले मे जेल भेजने की बात कही थी। डर कर जितेंद ने 80 हजार रूपये दुलालनाथ को दिए थे। बाकी बचे 40 हजार के लिए बुधवार को फिर उसने फोन लगाया था। जिससे परेशान जितेन्द्र ने अपने घर पर जहर सेवन कर लिया। जिसका इलाज अभी बठेना अस्पताल में जारी है।

मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने आरोपी सहायक उप निरीक्षक दुलाल नाथ को निलंबित कर दिया।