

धमतरी। खेत में जुआं खेलते 12 लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इनसे 11 मोबाईल समेत 3 दुपहिया भी जब्त किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी कुरूद अभिषेक केसरी को थाना भखारा के ग्राम अमलीडीह के खेत में जुआ खेलने की मुखबिर सूचना मिली। जिस पर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना भखारा एवं सायबर की संयुक्त टीम बनाई।
पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अमलीडीह के खेत में घेराबंदी करते हुए दबिश देकर 12 जुआरियों अमृतलाल कुर्रे पिता स्वर्गीय केजउ राम कुर्रे उम्र 38 वर्ष सांकरा थाना-अर्जुनी, तेज राम यादव पिता स्वर्गीय लच्छू राम यादव उम्र 45 वर्ष कोसमर्रा थाना भखारा,त्रिभुवन लाल महार पिता तीरथ सिंह महार उम्र 45 वर्ष किकिरमेटा, थाना जामगांव, साफियात खान पिता नियामत खान उम्र 49 वर्ष किकिरमेटा,फनेश्वर साहू पिता पुनीत राम साहू उम्र 22 वर्ष, सांकरा,थाना-अर्जुनी,जितेंद्र बघेल पिता प्यारी लाल बघेल उम्र 30 वर्ष अरकार, थाना-गुरुर,रोहित साहू पिता स्वर्गीय भुवन लाल साहू उम्र 55 वर्ष बोडरा, थाना-अर्जुनी,खिलेश्वर कुमार ढीमर पिता रामसिंह ढीमर उम्र 35 वर्ष दोनर,अर्जुन सिंह चंद्राकर पिता स्व छोटे लाल चंद्राकर उम्र 51 वर्ष भोथली थाना-कुरुद, योगेश्वर चंद्राकर पिता वासुदेव चंद्राकर उम्र 30 वर्ष देवरी थाना भखारा, खोमेश्वर साहू पिता खेम लाल साहू उम्र 34 वर्ष भिरई चौकी कंवर,थाना-गुरुर और जितेंद्र कोसरे पिता स्वर्गीय जनक कोसरे उम्र 22 वर्ष जोधापुर धमतरी को जुआ खेलते हुए पकड़ा। उनके कब्जे तथा फड़ से 39,000रु नगद,तीन मोटर सायकिल सहित 11 मोबाईल बरामद किया गया। इनके खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुरूद अभिषेक केसरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी भखारा संतोष जैन, एएसआई तुलसी मिथिलेश, हेमंत ध्रुव, प्रआर. जैतराम जोगी, आरक्षक मुकेश सिंह, दुष्यंत सिंह, यशवंत लहरी, मोजेश ध्रुव, साइबर सेल से प्रभारी भावेश गौतम, उनि. नरेश बंजारे, आर.दीपक साहू, मुकेश मिश्रा, आनंद, कृष्णा, थाना अर्जुनी से प्रआर. देवेंद्र सिंह, आर.पितांबर राजपूत शामिल रहे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.