कुछ दिन पूर्व किसानों ने जेके सीमेंट फैक्ट्री जो सिमरिया तहसील के अंतर्गत निर्माणाधीन है उसे लेकर दलालों, बिचौलियों ने विरोध प्रदर्शन किया था और उचित मुआवजा न मिलने की मांग करते हुए कंपनी का विरोध किया था । लेकिन अब करीब 400 से अधिक किसान जिनकी जमीन कंपनी के भू अर्जन और निर्माण में गई है उन लोगों ने कलेक्टर से मिलकर कंपनी लगाए जाने का पूरा समर्थन किया । किसानों ने कहा कि फैक्ट्री लगने से वहां के लोगों को रोजगार मिलेगा । रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और लोगों की आय बढ़ेगी साथ ही बहुत जल्द ही दो और सीमेंट फैक्ट्री लगने वाली है । जिससे क्षेत्र का और पन्ना का विकास होगा ।


स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे ।
लोगों का कहना है कि कुछ दलाल और बिचौलिए मिलकर कंपनी के निर्माणाधीन प्लांट में अवरोध पैदा कर रहे हैं जिसका वो पुरजोर विरोध करते हैं और यदि बिचौलिए दलाल नहीं माने तो प्रशासन से मिलकर उन पर कड़ी कार्रवाई भी करवाने में किसान पीछे नहीं हटेंगे। पन्ना कलेक्टर का कहना है कि ऐसे लोग जो दलालों बिचौलिए हैं उन पर हम कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं और किसानों का कहीं से भी अहित नहीं होगा । इस फैक्ट्री के लगने से रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे लोगों को रोजगार मिलेगा और लोगों की आय में वृद्धि होगी जिससे पूरे क्षेत्र का विकास होगा ।