इंदौर (मध्य प्रदेश) में एसटीएफ ने शुक्रवार को 5 रेड सैंड बोआ सांप के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। दुर्लभ प्रजाति के इन सांपों की अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत ₹2.25 करोड़ बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, इन सांपों को कमला नेहरू चिड़ियाघर (इंदौर) भेजा गया है और एसटीएफ की टीम मामले की जांच कर रही है।