रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात 8.30 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम दुर्ग और दामाखेड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक सीएम दोपहर 12 बजे रायपुर हेलीपेड से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। 12.30 से 1 बजे पदनाभपुर, दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे विद्युत नगर स्थित साईं मंगलम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कबीर आश्रम जाएंगे सीएम

शाम 4 बजे वे सदगुरु कबीर आश्रम, दामाखेड़ा जाएंगे। वहां पर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंग। इसके बाद सीएम शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे। यहां से रात 8.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।