राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राजस्व बोर्ड का मेंबर बदल दिया है. राज्य सरकार ने IAS उमेश अग्रवाल को बोर्ड का मेंबर बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। 2004 बैच के आईएएस उमेश अग्रवाल फिलहाल गृह विभाग में सचिव थे।
दरअसल राजस्व बोर्ड के चेयरमैन सीके खेतान अब रिटायर हो जाएंगे। इसे देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य सरकार राजस्व बोर्ड में किसी अफसर को चेयरमैन बनाने के मूड में नहीं है। माना जा रहा कि सदस्य के तौर पर उमेश अग्रवाल ही बोर्ड की कमान संभाल सकते हैं। उमेश अग्रवाल की छवि एक इमानदार अफसर की रही है।
मौजूदा वक्त में राजस्व बोर्ड में सिर्फ चेयरमैन थे, कोई मेंबर नहीं था। राज्य बनने के बाद सिर्फ एक दफा ऐसा हुआ है, जब चेयरमैन के साथ एक मेंबर की नियुक्ति हुई थी। अब ये दूसरी बार मेंबर की नियुक्ति की गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
