कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली की तैयारी बुधवार को पूरी कर ली गई। उत्तरप्रदेश में आज सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के आगमन का मुख्य मकसद मुरादाबाद से वेस्ट यूपी के पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना है। उनके साथ मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे। आज सुबह 11 बजे प्रियंका गांधी हेलीकाप्टर से सर्किट हाउस में उतरेंगी। सर्किट हाउस से कार से वह रैली स्थल पर पहुंचेंगी। रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा, संजय कपूर, बेगम नूर बानो, सतीश शर्मा, इमरान मसूद, नरेश सैनी, मसूद अख्तर भी रहेंगे मौजूद।