- 15 नगरीय निकायों मेें 9 मंत्री संभालेंगे कमान
रायपुर। प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अब मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने प्रदेश के 15 नगरीय निकायों के लिए सरकार के 9 मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है। ये मंत्री संगठन के साथ सामजस्य बनाकर पार्टी को जिताने के लिए काम करेंगे।
राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री और प्रवक्ता रविन्द्र चौबे को बीरगांव नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं टीएस सिंहदेव को बैकुण्ठपुर नगर पालिका, शिवपुर- चरचा नगर पालिका के साथ साथ और मारो नगर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी कड़ी में वन मंत्री मोहम्मद अकबर को भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली, जामुल नगरीय निकायों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रेमसाय सिंह टेकाम को सारंगढ़ नगर पालिका, अमरजीत भगत को खैरागढ़ नगर पालिका, शिवकुमार डहरिया को प्रेमनगर नगर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अनिला भेडिय़ा को नरहरपुर, गुरू रूद्र कुमार को कोंटा नगर पंचायत और कवासी लखमा को भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम की जिम्मेदारी दी गई है।
10 जिलों के 15 शहरों में चुनाव
बता दें कि प्रदेश के 10 जिलों के 15 शहरों में निकाय चुनाव के लिए मतदान 20 दिसंबर को होगा। 16 शहरों के 17 वार्डों में उपचुनाव भी होगा। नामांकन की प्रक्रिया 27 नवंबर से ही शुरू हो गई है। 23 दिसंबर की रात तक मतगणना के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
