बच्चों ने प्राइवेट स्कूल से आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल को बताया बेहतर


गरियाबंद कलेक्टर निलेशक्षीर सागर ने आज गरियाबंद स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया उन्होंने इस दौरान छात्रों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें सफलता के टिप्स दिए।


उन्होंने कहा कि हम अच्छा स्कूल तैयार कर रहे है, बिल्डिंग को अपग्रेड किया जा रहा है, बेहतर शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन सही मायनों में अच्छा रिजल्ट ही स्कूल को बेहतर बनाता है, इसके लिए आप सभी बच्चों को खूब लगन व मेहनत से पढ़ाई करना है, रोजाना अपने होम वर्क कम्पलीट करना है किसी भी विषय में दिक्कत हो तो उसे अपने शिक्षकों से पूछे व समझे।
उन्होंने कहा कि अच्छी स्कूली शिक्षा से आपके उज्जवल भविष्य का आधार मजबूत होगा इस दौरान कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर बच्चों से घुल मिल गए।
क्लास 8th में कलेक्टर के प्रवेश से बच्चों में उत्साह देखा गया कलेक्टर ने बच्चों से बातें की साथ बैठे कलेक्टर ने बच्चों को शाबाशी देते हुए उन्हें नियमित तौर पर क्लास आने को कहा और पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी भाग लेने कहा
कलेक्टर निलेशक्षीर सागर ने कक्षा 7
वीं में अध्ययनरत छात्रों से बात की। उनसे पढ़ाये जा रहे विषय के बारे में उन्होंने सवाल-जवाब किए।
ऑनलाईन क्लासेस में कम्पलीट किए गए कोर्स के बारे में जानकारी ली कक्षा में कुछ बच्चे पहले प्रायवेट स्कूल में अध्ययनरत थे, उन्होंने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपने पढ़ाई के अनुभव को बेहतर बताया।
कलेक्टर ने सभी बच्चों को कोविड प्रोटोकाल का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कहा और सभी बच्चे अनुशासन का पालन करे डिसिप्लिन यानि अनुशासन में रखना जरूरी होता है, यह बच्चों के भविष्य और आगे चलकर एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।
कलेक्टर ने बच्चों को साइंस सिटी रायपुर ले जाने की बात भी कही,
उन्होंने सभी शिक्षकों को पूरी लगन से पढ़ाने व समय से कोर्स कम्पलीट करने के निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने स्कूल में ब्लैक बोर्ड को चेंज करने व कक्षाओं में पंखे, ट्यूब लाईट पर्याप्त संख्या में लगाने के लिए कहा उन्होंने छात्रों के लिए सुविधाजनक शौचालय व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का भी जायजा लेते हुये सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर निलेश क्षीर सागर ज़िला पंचायत सी॰ई॰ओ॰ संदीप अग्रवाल, आर॰ई॰एस॰ एसडीओ अरुण वर्मा, ज़िला शिक्षा अधिकारी के. खटकर, प्रचार्य एच॰आर॰ साहू, डी॰एम॰सी॰ श्याम चंद्रकार, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
