बिलासपुर। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ओमिक्रान मिलने के बाद बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दरअसल विभाग ने 18 ऐसे लोगों की पहचान की है, जो विदेशों से लौटें हैं। उन्हें 7 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के आदेश के मुताबिक बिलासपुर एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क का संचालन भी शुरू हो गया है। डेस्क पर आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आए हुए लोगों को मास्क पहनने और घर से ना निकलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें कोरोना के गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने कहा गया है। इसी तरह आम जनता से भी लगातार कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे मास्क पहनने, लगातार हाथ सैनेटाइज करने, समय-समय पर हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है।
विदेश से आए लोगों की निगरानी
सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि विदेश से आए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम नजर रख रही है। विदेश से आने वाले संदिग्ध नागरिकों की पहचान की गई है। उन्हें एहतियात के तौर पर सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने या किसी भी तरह की शिकायत होने पर जांच कराने की सलाह दी गई है।
अलर्ट मोड पर प्रशासन
डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ओमीक्रान को लेकर सबको अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिलासपुर एयरपोर्ट में हेल्प डेस्क बनाया गया है जिसके जरिए अब तक 18 लोगों की पहचान की गई, जो विदेश से आए हैं। उन्हें निगरानी में रखा गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
