रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकरी निवासी तिर्की ने आकर्षक थ्रीडी पेंटिंग के जरिए अपनी अलग ही पहचान बनाई है , पिछले 10 वर्षों से कला क्षेत्र में काम करते हुए वेल्सन ने दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ सहित अन्य राज्यों में थ्रीडी वॉल पेंटिंग, थ्रीडी इम्बोस्ड पेंटिंग का प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है। वेल्सन ने विकासखण्ड स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है और वे जिला युवा महोत्सव जशपुर हेतु चयनित हुए है।

युवा महोत्सव के दौरान उभरते चित्रकार वेल्सन तिर्की की चित्रकारी के लोग प्रशंसा करते हुए नजर आए। वेल्सन की आर्ट की रूचि बचपन से ही थी, जहां से उन्हें सीखने का मौका मिला वे सीखते गए। जब भी उन्हें समय मिलता है, वे अपने चित्रकला के अभ्यास में लगे रहते हैं। उनका मानना है कि कला को आप जितना समय देंगें, कला आपकी उतनी ही निखरेगी।