कोण्डागांव। कार्यालय रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 9 दिसंबर 2021 कोसुबह 10.30 से शाम 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज डोंगरीपारा कोण्डागांव में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इस रोजगार मेले में 844 पदों पर बेरोजगार युवाओं की भर्ती की जायेगी।

न पदों पर होगी भर्ती

  • फायर सेफ्टी एंड डिसास्टर्स मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा फायर मैन के 20
  • सेक्यूरिटी गार्ड के 100, ड्राईवर के 10
  • फ्यूजन माईक्रोफाईनेंस द्वारा फील्ड ऑफिसर के 15
  • फिल्ड ऑफिसर के 10
  • आटा कम्यूटर एजुकेशन जगदलपुर द्वारा कम्यूटर टीचर के 02
  • काउन्सलर के 02, प्रथम एजुकेशन फउण्डेशन धमतरी द्वारा हॉस्पिटालिटी के 50
  • इलेट्रिकल के 50, ब्यूटी पार्लर के 50
  • स्वतंत्र मायक्रोफायनेंस द्वारा फील्ड ऑफीसर के 10
  • मां दंतेश्वरी टैक्टर्स कोण्डागांव के द्वारा सेल्स एक्सक्यूटिव के 05


मौली जॉब कंस्लटेंसी राजनांदगांव द्वारा सिक्योरिटी गॉर्ड, सेल्स एक्सक्यूटिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैंक सेल्स ऑफीसर, सुपरवाईजर, नर्सिंग स्टाफ, ड्रायवर इलेक्ट्रीशियन एवं अन्य (मेल/फीमेल) के 520 पदों पर भर्तियां की जाएँगी।

इस मेले में 8वी उत्तीर्ण से लेकर स्नातकों के लिए भी रोजागार के अवसर दिये गए हैं। रोजगार मेले में रोजगार प्राप्ति हेतु इच्छुक बेरोजगार युवक और युवतियां उक्त तिथि पर रोजगार मेले में उपस्थित होेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।