अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित निहाल इंटर कॉलेज में बुधवार को तेंदुए के घुस गया। उसे देख बच्चे बाहर भागने लगे। तेंदुआ ने एक बच्चे पर हमला कर दिया और उसे काफी चोट भी आई हैं। जिस बच्चे पर हमला किया उसका नाम लखीराज है। उसने बताया कि जैसे ही मैंने क्लास में एंट्री की तो मैंने देखा कि तेंदुआ बैठा हुआ था। जैसे ही मैं पीछे मुड़ा तो उसने मुझ पर झपट मारा। उसने पंजे मारे और काटा भी। बच्चे को पीट पर और हाथ पर काफी चोटें हैं।
वन विभाग व आगरा से आई वाइल्ड लाइफ टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब नौ घंटे बाद जाकर तेंदुए को पकड़ा जा सका। अफसर तेंदुए के नरौरा व गंगा किनारे वन क्षेत्र से आने की आशंका जता रहे हैं। अलीगढ़ की वन संरक्षक अदिति शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह 8:30 बजे हमें इसकी सूचना मिली। वहां तत्काल टीम पहुंची और कॉलेज प्रशासन से कॉलेज को खाली कराने को कहा। सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक-एक कमरे की छानबीन की गई तो पाया गया कि कमरा नंबर 10 के पास तेंदुआ मूवमेंट कर रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए आगरा से वाइल्ड लाइफ की पांच सदस्यीय टीम करीब 10 बजे स्कूल परिसर पहुंची। टीम द्वारा किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद करीब सात बजे जाकर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो पाया। पिंजरे में दाखिल होते ही उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया।
अलीगढ़ के कस्बा छर्रा स्थित बरौली में चौ. निहाल सिंह इंटर कालेज में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को हर दिन कि तरह उस दिन भी बच्चे परीक्षा देने आये इंटर कालेज कि दूसरी मंजिल पर कमरा नबंर-10 में हाईस्कूल की कक्षा लगती है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे परीक्षा देने के लिए कक्षा में बैठने के लिए जैसे ही छात्र कमरे में पहुंचे तो अंदर बैठे तेंदुएं ने छात्रों पर हमला कर दिया। हमले में गांव बरौली निवासी हाईस्कूल के 15 वर्षीय छात्र लकी राज सिंह पुत्र खगेन्द्र सिंह को घायल हो गया। जिसके चलते छात्रों में चीख-पुकार मच गई। ये चीख पुकार सुन आसपास के लोग अपनी छत पर चढ़ गए।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
