Omicron variant has spread to 30 countries in 9 days

रायपुर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत में दस्तक दे दी है। वहीं छत्तीसगढ़ भी इसे लेकर हाई अलर्ट पर है। वहीं इस बीच खबर ये सामने आ रही है कि विदेश से रायपुर लौटने के बाद 18 लोगों ने अपना मोबाइल नंबर ही बंद कर दिया है। अब प्रशासन के सामने ये मुसीबत है कि वे उन्हें कैसे ढूंढेंगे। उनका पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को लिस्ट सौंपी है।

बता दें कि नए कोरोना वेरिएंट ओमिक्रॉन की पहचान के बाद 166 लोग विदेश से छत्तीसगढ़ लौटे हैं। इनमें से 76 लोग रायपुर आए हैं। लेकिन जब स्वास्थ्य विभाग ने इन 76 लोगों का पता लगाया तो 18 लोगों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया है। बाकी के 58 लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की जांच और मॉनिटरिंग के लिए एक-एक एएनएम को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही गुरुवार को रायपुर में 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें दो लोगों ने मोबाइल बंद कर लिया है। वहीं एक ने अपना गलत नंबर दिया है और तीसरे ने फोन रिसीव नहीं किया। बाकी के दो में से एक अस्पताल में भर्ती है, वहीं दूसरा क्वॉरेंटाइन है।