मनाली से चंडीगढ़ जा रही कंगना रानौत पर हमले की खबर आई है। कंगना चंडीगढ़ जा रही थीं, जहां रोपड़ में चंडीगढ़-उना हाईवे पर जाम लगाकर कंगना को रोक लिया गया है। किसानों के अलावा यहां बड़ी तादाद में पुलिस भी मौजूद है। लेकिन भीड़ कंगना की गाड़ी को आगे नहीं जाने दे रही है। वे उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।
भीड़ में शामिल औरतों से बोलीं-मैंने आपको नहीं कहा था
शेयर किए वीडियो में कंगना कह रही हैं- “मैं अभी हिमाचल से निकली हूं। क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। यहां पंजाब में आते ही भीड़ ने मुझे रोक लिया है। वो खुद को किसान कह रहे हैं। गंदी गालियां दे रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तो इस देश में सरेआम इस तरह का मॉब लिंचिंग हो रहा है।


अगर मेरे साथ सिक्योरिटी न हो तो मेरे साथ क्या होगा। यह अविश्वसनीय है। ये क्या व्यवहार है। इतनी सारी पुलिस है फिर भी मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है। बहुत से लोग मेरे नाम से राजनीति खेल रहे हैं। उसी का नतीजा है कि पूरी तरह से भीड़ ने मेरी गाड़ी को घेर लिया है। अगर यहां पुलिस न हो तो यहां खुलेआम लिंचिंग हो।”
इसलिए खफा भीड़ ने रोकी गाड़ी
कंगना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे भीड़ में मौजूद महिलाओं से बात करती नजर आ रही हैं। कंगना उनसे कह रही हैं कि- मैंने आपके लिए ऐसा नहीं कहा था। ये मैंने शाहीन बाग की औरतों के लिए कहा था।” गौरतलब है कि ये महिलाएं कंगना के उस बयान से खफा हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि किसान आंदोलन में आई महिलाएं 100 रुपए में लाई गई।
भीड़ ने कंगना को 1 घंटे तक रोके रखा
काफी जद्दोजहद के बाद कंगना को भीड़ ने जाने दिया। इसके बाद कंगना ने एक और वीडियो शेयर किया। जिसमें वे कह रही हैं कि मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाह रही हूं कि मैं वहां से निकल चुकी हूं। मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरी मदद की। पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ का भी शुक्रिया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.


