रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने सौजन्य मुलाकात की। बघेल ने सूद से कहा- “अब आप वास्तविक जीवन में हीरो हो गए हैं इसलिए अब विलेन का रोल मत कीजिएगा!” मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर वहां ठहाके तो लगे ही लेकिन सोनू सूद ने कहा – आप सही कह रहे हैं । बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इन दिनों फिल्मों में नायक की भूमिका के प्रस्ताव भी मिल रहे हैं ।

बता दें कि सोनू सूद ने कोरोना काल के दौरान गरीबों की मदद के लिए आगे आए थे और हजारों लोगों को उन्होंने गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया था। मुश्किल दौर में जरूरतमंदों की मदद करने को लेकर वे सुर्खियों में रहे थे । वो अपने घर के बाहर आए लोगों से लेकर सोशल मीडिया पर मदद मांग रहे यूजर्स से बात करके उन तक मदद पहुंचाने का काम करें थे। जिसके बाद से ही पुरे विश्व में उन्हें असली हीरो का दर्जा दिया जा रहा है।

नई दिल्ली प्रवास में गए मुख्यमंत्री ने एक न्यूज़ चैनल पर इंटरव्यू के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार से तकरीबन पन्द्रह से बीस हजार करोड़ रुपए लेना है अगर हमारा हिस्सा वो हमें दे देते हैं तो कितनी ही मुश्किलें आसान हो जाएगी। उन्होंने मंच पर साफतौर पर केंद्र सरकार पर राज्य का पैसा रोकने का आरोप लगाया है।