धमतरी। ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष के बेटों पर कुछ लोगो ने कल देर रात चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घयाल युवकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गये थे जिनमें से 4 पुलिस की हिरासत में हैं।
भखारा ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष गोपी किशन के बेटे ऋषभ और डीगू बीती रात अपने घर पर ही थे। तभी किसी ने फोन लगाकर दोनो को घर से बाहर बुलाया। जैसे ही दोनों भाई घर से बाहर निकले आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी और चाकू से वार कर दिया। पीड़ितों के चिल्लाने की वजह से सभी आरोपी भाग निकले।
हमले में घयाल दोनों भाइयों को धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे रायपुर रिफर किया गया है। पुलिस ने 5 में से 4 हमलावरों को पकड़ लिया है।