नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की, मिली जानकारी के मुताबिक यह मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास में हो रही है। बताया जा रहा है, कि यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर बैठक जारी है, बता दें कि सीएम भूपेश बघेल आज शाम 7.45 दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे। उन्होंने यूपी दौरे के दौरान वहां आयोजित आमसभा को संबोधित किया। दरअसल छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।