धमतरी। अनियंत्रित पिकअप के पलटने से अधेड़ की मौत हो गई वही 11 अन्य को चोटें आई हैं। बताया गया है मुंडन संस्कार से सभी वापस लौट रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार केलाबाड़ी दुर्ग से कुछ लोग मुंडन संस्कार के लिए अंगारमोती मंदिर गंगरेल आये हुए थे। जिसके बाद वे लगभग रात 9 बजे वापस घर के लिए पिकअप में सवार होकर निकले थे। तभी बालोद जिला के पलारी गांव के समीप रात करीब 10 बजे  पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगो ने तत्काल 108 की को सूचित किया। जिसकी मदद से घायलों को जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। जहां डॉक्टर ने बंसीलाल मेश्राम 50 वर्ष पिता बलीराम ग्राम चारभाठा को मृत घोषित कर दिया।हादसे में प्रीति बाई क्षत्रीय 36 वर्ष, साक्षी यादव 17 वर्ष, शांति बाई 46 वर्ष, प्रभु डोंगरे 50 वर्ष, दुर्गा बाई डोंगरे 45 वर्ष, दुर्गा प्रसाद यादव 42 वर्ष,संतोष क्षत्री 42 वर्ष, रितेश साहू 36 वर्ष,  मिथलेश साहू 26 वर्ष, त्रिवेणी और सरोज क्षत्री घयाल हुए हैं। सभी का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।