bhupesh baghel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पशुधन के माध्यम से पशुपालकों के आय में वृद्धि करने के लिए कृषि विभाग द्वारा राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना संचालित की जा रही है।

गोबर विक्रेताओं के साथ स्व-सहायता समूह को भी जोड़ा…. एप द्वारा जानकारी एवं विक्रय की व्यवस्था

योजना के क्रियान्वयन के लिए चिप्स द्वारा विकसित ‘‘वेबसाईट एवं मोबाइल एप’’ से गोबर विक्रेताओं को विक्रय संबंधी जानकारी और गोबर विक्रय की राशि ऑनलाइन प्राप्त हो रही है। चिप्स द्वारा विकसित इस ‘‘वेबसाईट एवं मोबाइल एप’’ को देश की ख्याति प्राप्त आई.टी. संस्था एलेट्स टेक्नोमिडिया ने डिजिटल गवर्नेंस श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार “अवार्ड आफ एक्सीलेंस” भी प्रदान किया है।