राज्य की ढाई करोड़ जनता ने अब तक लगवाया कोरोना का टीका
रायपुर। कोरोना के खिलाफ जंग में कोरोना योद्धा सिद्दत से अपने कर्तव्य में लगे हुए हैं। क्या नदी, क्या पहाड़ तो जंगल। सभी को पार कर वे लोगो तक पहुंच रहे है और टीका लगा कर सबको सुरक्षित करने में लगे हैं।
कोरोना योद्धाओं के हौसले की एक तस्वीर बस्तर जिला के चपका गांव से आई है। जहां एक छोटी नाव में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सवार होकर टीका लगाने के लिए निकली हैं।
इस तस्वीर को ट्विट करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लिखा है – परिस्थितियां कैसी भी हो, ना रुकेंगे, ना थकेंगे, लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ते रहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम नदी पार करके ग्राम चपका, बस्तर ज़िले (छत्तीसगढ़) में टीकाकरण करने पहुंची।
बात दें कि राज्य में 6 दिसंबर तक 2 करोड़ 69 लाख 07 हज़ार 403 लोगों ने कोरोना टीकाकरण में दोनों खुराक के लिए हैं। इनमें 1 करोड़ 68 लाख 22 हजार 956 लोगों ने पहला टीका और 1 करोड़ 85 हजार 447 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया है।