युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास छत्तीसगढ़ दौरे पर
रायपुर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी. श्रीनिवास ने केंद्र सरकार पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अगर पार्लियामेंट में चर्चा नहीं हो सकती तो सरकार उसे बंद कर दे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को टीवी सरकार बताया। उन्होंने कहा, सरकार पार्लियामेंट की अनदेखी कर रही है। टीवी पर आकर कानून लाए और एक साल बाद टीवी के जरिये ही इसको वापस लेने की घोषणा कर दी गई। यह टेलीविजन सरकार है। इनको इसके अलावा कुछ दिखता ही नहीं। उनका अपना कोई विजन नहीं है। राहुल गांधी ही इस देश में एकमात्र विजनरी नेता हैं।
उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने किसान कानून, कोरोना के खतरे, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में जो जो ट्वीट किया वही हुआ। केंद्र सरकार को अंतत: वह बातें माननी पड़ीं। राहुल गांधी किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और दूसरे मुद्दों पर पार्लियामेंट में चर्चा चाहते हैं, लेकिन सरकार भाग रही है। वह उनका सामना करना नहीं चाहती। युवा कांग्रेस अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास ने कृषि कानून विरोधी आंदोलन को आजादी के बाद का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण आंदोलन बताया। उन्होंने कहा, यह पहली बार हुआ जब देश के किसान को सत्ताधारी दल की ओर से बहुत बुरा सुनना पड़ा। खालिस्तानी, पाकिस्तानी, टेररिस्ट तक कहा गया। 700 किसान मारे गये लेकिन केंद्र सरकार का कोई प्रतिनिधि उनके परिवार का हाल जानने भी नहीं पहुंचा। उन्होंने मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा, सरकारी नौकरी और दिल्ली में आंदोलन का मेमोरियल बनाने की मांग की।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
