रायपुर। सड़क निर्माण में बरती जाने वाली अनियमितता का शिकार अक्सर ही आम जनों को भुगतना पड़ता है। लेकिन इस बार एक संयुक्त कलेक्टर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। सड़क किनारे गड्ढे में उनका सरकारी वाहन पलट गया। जिससे उनको चोटें आई हैं।
हादसा कबीरधाम जिला का है। संयुक्त कलेक्टर दीप्ति गवते अपने शासकीय वाहन से रणवीरपुर से डुमरिया की ओर निकली थी। इसी बीच सड़क किनारे तीन फीट के गड्ढे में अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी पलट गई। जिससे उन्हें चोटें आई है।