रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ा निर्णय लिया है। पुलिस परिवार की माँगों पर विचार हेतु उच्च स्तरीय कमेटी गठित किया है। जानकारी के मुताबिक ADG हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में सशक्त समिति बनाई गई है । कमेटी पुलिसकर्मियों की मांगों पर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।