बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी समारोह का भव्य आयोजन राजस्थान के सवाई मधोपुर स्थित होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में रखा गया है जहां करीब 120 विशेष मेहमानों की उपस्थिति में विक्की और कैटरीना सात फेरे लेंगे. विक्की और कैटरीना भी अपनी शादी के लिए राजस्थान पहुंच चुके हैं और शादी की रस्में भी शुरू हो गई है.


विकैट की शादी इस साल की सबसे बड़ी और चर्चित शादियों में से एक है जिसे लेकर इंटरनेट पर लोगों द्वारा तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. अब अपनी बेबाक बातों और बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाली वाली कंगना रनौत ने भी इनकी शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.


कंगना ने इस कपल का नाम न लेते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “बड़े होते हुए हमने कई ऐसी कहानियां सुनी जहां अमीर पुरुषों ने अपने से छोटी लड़की से शादी की. एक लड़की का अपने पति से ज्यादा सफल होना स्वीकार नहीं किया जाता था. छोटे पुरुष से शादी करने की बात तो छोड़ो, एक उम्र के बाद शादी हो पाना भी मुश्किल हो जाता है. ये देखकर अच्छा लगता है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सफल और श्रीमंत महिलाएं भी इन रूढ़िवादी सोच को तोड़कर जेंडर से जुड़ी पुरानी सोच को बदल रहीं हैं.”
अपने इस पोस्ट में कंगना ने विक्की और कैटरीना का कहीं भी नाम न लेते हुए शादी करने के उनके फैसले की जमकर सराहना की है.
बता दें कि इस शादी समरोह में शाहरूख खान, करण जौहर समेत कई बड़े सितारे शरीक होंगे.
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.