रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नगरीय निकायों में चुनाव होना है। जिसके लिए 20 दिसंबर को 15 निकायों के लिए मतदान होगा। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने मतदान वाले दिन सामान्य अवकाश देने की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल ने मंगलवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। सभी विभागों को इसकी सूचना दे दी गई है।
आदेश के मुताबिक सरकारी संस्थानों समेत सरकारी कार्यालयों में काम-काज बंद रहेगा। बता दें कि 15 निकायों में चुनाव के साथ बिलासपुर, राजनांदगांव और रायगढ़ में उपचुनाव भी होने हैं। इसके साथ ही गोबरा नवापारा, थान-खम्हरिया, बेमेतरा, कोंडागांव और बड़े बचेली नगर पालिका में उपचुनाव होना है। नगर पंचायत बसना, कुरूद, मगरलोड, उतई, देवकर और केशकाल के वार्डों में भी उपचुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं 23 दिसंबर को सभी चुनावों के नतीजे आ जाएंगे।
इन पर होगी सबकी नजर
इस निकाय चुनाव में बिरगांव, भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम का चुनाव मुख्य है। उसके अलावा नगर पालिका सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल और खैरागढ़ में भी मतदान होगा। साथ ही प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम नगर पंचायतों में भी चुनाव होने हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
