नई दिल्ली। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर सेना का एक विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि इस विमान में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 11 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इन सभी के शव बरामद हो चुके हैं। हैलिकॉप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे जो सीडीएस के स्टाफ ऑफिसर थे।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत के कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। इनमें से तीन लोगों को बचाया गया है।

विमान में मौजूद लोगों की लिस्ट

विमान से टूट गया था संपर्क

इस हैलिकॉप्टर के क्रैश की वजह तकनीकी गड़बड़ी बताई जा रहा है। हादसे से पहले विमान से संपर्क भी टूट गया था। फिलहाल पूरे मामले में सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे नजर बना हुए हैं। बताया जा रहा है कि सीडीएस बिपिन रावत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हैलिकॉप्टर MI 17V5 क्रैश हो गया है। हादसे में हैलिकॉप्टर जल चुका है। हैलिकॉप्टर नीलगिरी के जंगली इलाके में क्रैश हुआ है।

दुर्घटनास्थल

विमान में ये थे मौजूद

विमान में सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिडर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साईं तेजा, हव सतपाल मौजूद थे।