नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का निधन हो गया है। तमिलनाडु के कन्नूर में हैलीकॉप्टर क्रैश हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्त कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।

विमान में उनके साथ उनकी पत्नी और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोग थे। वायुसेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वायुसेना ने 14 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टी की है।

नीलगिरी के पास हुआ हादसा

सेना का विमान Mi17V5 सूलूर से वेलिंगटन के लिए उड़ा था और कुछ देर बाद नीलगिरी जिले के पास क्रैश हो गया।