गरियाबंद में कोरोना की थर्ड वेव से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने खुद को अपडेट कर लिया है। आईसीयू बैड और ऑक्सीजन बैड की संख्या में पहले से 5 गुना की वृद्धि कर ली गयी है। इसके अलावा अब ऑक्सीजन की किल्लत भी नही झेलनी पड़ेगी।

दो करोड़ की लागत से बना ऑक्सीजन प्लांट बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। देवभोग जैसे दूरस्थ अस्पताल में पिछली बार भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इस बार हाई पावर जनरेटर व पोर्टेबल एक्सरे मशीन जैसे आवश्यक सेवाओ में इजाफा कर दिया गया है

कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने थर्ड वेव या फिर ओमिक्रांन का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार होने का दावा किया है। हालाकिं उन्होंने वैक्सिनेशन के प्रति जिले के लोगो की उदासीनता पर चिंता भी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि जिले में अबतक 80 प्रतिशत लोग पहली डोज और तकरीबन 50 प्रतिशत लोग दूसरी डोज ले चुके है।

बाकी बचे लोगो के लिए दो दिवसीय टीकाकरण महाभियान शुरू किया जा रहा है।