नई दिल्ली। जनरल बिपिन रावत के अकास्मिक निधन के बाद नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। इसके लिए नौसेना प्रमुख आर हरिकुमार, सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे का नाम सबसे सामने आ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक नौसेना प्रमुख आर हरिकुमार की दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत मानी जा रही है। इसकी पहली वजह ये है कि पिछली बार सीडीएस सेना से बनाया गया था और इस बार सेना से सीडीएस बनाए जाने की उम्मीद कम है। इसलिए इस बार नौसेना या वायुसेना नंबर लगने की संभावना है।

उप सीडीएस रह चुके हैं हरिकुमार

दूसरी वजह ये है कि आर हरिकुमार नौसेना प्रमुख बनने से पहले सीडीएस जनरल रावत के साथ उप सीडीएस के रूप में काम कर चुके हैं। इसलिए ये अनुभव उनके काम आ सकता है। हरिकुमार वर्तमान में नौसेना प्रमुख हैं और वह 62 साल तक काम कर सकते हैं। जबकि सीडीएस पर 63 साल तक तैनाती रह सकती है। इसलिए उन्हें सीडीएस बनाए जाने पर पर्याप्त समय मिलेगा।

अगले साल रिटायर होने वाले हैं नरवणे

वहीं अगर थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे की बात की जाए तो, पहले तो वे वरिष्ठ हैं। अगले साल अप्रैल में वह रिटायर भी होने वाले हैं। सीडीएस की दौड़ में वे भी एक प्रमुख उम्मीदवार माने जा रहे हैं। यदि उन्हें सीडीएस बनाया जाता है तो उन्हें करीब एक साल सीडीएस के रूप में कार्य करने का मौका मिलेगा। इन दोनों के अलावा वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी भी दावेदार हो सकते हैं।