रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। सत्र की शुरुआत में ही सदन हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
पहले दिन प्रश्नकाल के अलावा ध्यानाकर्षण सूचनाओं के लिए समय तय हुआ है। इस दौरान रायपुर शहर में प्रदूषण को लेकर सवाल होंगे। वहीं गरियाबंद जिले में मिनी राइस मिल लगाने और कृषि यंत्रों की खरीदी में अनियमितता का मुद्दा उठने वाला है। प्रश्नकाल के दौरान पहले ही दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाने हैं। इसमें ऊर्जा, खनिज, जन संपर्क जैसे विभाग शामिल हैं।
हुक्का बार पर रोक लगाने सरकार उठा सकती है सख्त कदम
राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार हुक्का बार पर रोक के लिए कानून ला सकती है। इसके प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। आज से शुरू हो रहे पांच दिवसीय सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट के साथ कुछ संशोधन विधेयक भी पेश कर सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर हुक्का बार पर रोक लगाने के लिए कानून का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार राज्य में हुक्का बार पर पूरी तरह रोक लगाया जाएगा और इसका उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपये जुर्माना से लेकर पांच साल तक की कैद का भी प्रविधान किया जा सकता है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
