रायपुर। राजधानी में खमतराई इलाके के भनपुरी में हत्या का मामला सामने आया है। जहा पत्नी को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्साए पति ने अपने साले के साथ मिलकर प्रेमी धावेंद्र को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला और मौका पर ही उसकी मौत हो गई। खमतराई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही आरोपी भीम और उसके साले जीवन ध्रुव को गिरफ्तार कर हत्या के मामले में केस दर्ज किया।
जानकारी के मुताबिक पत्नी के अवैध संबंध की भनक जब पति को लगी तो उसे रंगेहाथों पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। जहा पत्नी को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति आग बबूला हो गया । जिसके बाद प्रेमी को सबक सीखाने के लिए अपने साले के साथ मिलकर धावेंद्र को डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सुचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ हत्या के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
