रायपुर/ पूर्व गृह मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम के बयान की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य राम विचार नेताम एक सभ्य जन प्रतिनिधि के दायित्व मर्यादा भूल चुके हैं।कलेक्टर एसपी के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे है।कलेक्टर एसपी को जूता की माला पहनाने की धमकी दे रहे है।ऐसे ही कोरोना काल में ड्यूटी कर रहे अधिकारी को केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंग ने अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट से मारने की धमकी दी थी।किसान आंदोलन के शामिल किसानों को भाजपा सांसद सन्तोष पांडेय नक्सली कहा था। भाजपा के वरिष्ठ नेता ही ऐसे है ये अपने कार्यकर्ताओ को क्या संस्कार सिखाएंगे। भाजपा नेताओं का ऐसा ही असभ्य आचरण पूरे देश मे देखने को मिलता है।भाजपा नेताओं को आरएसएस की पाठशाला में यही शिक्षा दीक्षा दी जाती है।15 साल के सत्ता के दौरान भी भाजपा के नेता कलेक्टर एसपी एवं आम जनता के साथ इसी प्रकार से दुर्व्यवहार करते थे।अब सत्ता जाने के बाद भी इनका अहंकार खत्म नही हुआ है।रस्सी जल गई है लेकिन बल नही गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य राम विचार नेताम को भाजपा कार्यकर्ताओं को असंवैधानिक कार्यों से दूर रहने की हिदायत देना चाहिए आम जनता के सदव्यवहार करने की शिक्षा देनी चाहिए। अगर भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी करेंगे आम जनता को परेशान करेंगे असंवैधानिक कार्यों में लिप्त रहेंगे तो पुलिस प्रशासन तो कानूनी कार्यवाही करेगी। पुलिस प्रशासन के कार्यवाही का विरोध कर रामविचार नेताम ने साबित कर दिया है कि भाजपा चंद कार्यकर्ता बड़े नेताओं के संरक्षण में मार्गदर्शन में अवैध कार्यो को अंजाम दे रहे है जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे है। बलरामपुर जिले में और भी तो भाजपा के कार्यकर्ता और नेता है उन पर पुलिस ने कार्यवाही तो नहीं की क्योंकि जो संवैधानिक तरीके से जीवन यापन कर रहे हैं मर्यादाओं के भीतर रहकर काम कर रहे है। और जो असंवैधानिक कार्यों में लिप्त रहेगा चाहे वह कोई भी हो पुलिस कार्यवाही करेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
