नई दिल्ली: अमेरिका के मिसोरी में एक महिला ने अपनी बेटी के नाम से कई जुर्म कर डालें . उसने ये भी नहीं सोचा की जब ये बात सामने आएगी तो क्या होगा . ना अपने बारे में सोच और ना ही अपनी बेटी के बारे में . आपको बता दें की कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए ऐसा काम किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. दरअसल, 48 वर्षीय लॉरा ओगलेस्बे ने अपनी ही बेटी का आईडी कार्ड चुरा कर ना केवल कॉलेज में एडमिशन लिया. बल्कि इस आईडी कार्ड की मदद से उसने लाखों रुपये का लोन भी लिया. साथ ही कॉलेज के कई यंग लड़कों को डेट भी किया .

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ में छपी एक खबर के मुताबिक, आरोपी लॉरा ओगलेस्बे ने सुनियोजित तरीके से इस काम को अंजाम दिया है. महिला ने इन सबके लिए अपने करीबियों को भी चकमा दिया. लॉरा ने 2016 में यह सब करना शुरू किया. और यह सिलसिला दो साल तक चलता रहा किसी को पता भी नहीं चला. लेकिन इस महिला का फर्जीवाड़ा आखिरकार पकड़ा गया. झूठ बहुत देर तक नहीं छिपत है और महिला को इस जुर्म के लिए 19 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 48 वर्षीय लॉरा ओगलेस्बे ने अपनी बेटी का आईडी कार्ड चुराकर साउथ वेस्ट बेपिस्ट यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया. इसके लिए महिला ने बेटी की सोशल सिक्युरिटी कार्ड का इस्तेमाल किया था. वो सिर्फ यही नहीं रुकी बल्कि , इस महिला ने ड्राइविंग लाइसेंस भी अपनी बेटी के नाम पर ले लिया. लॉरा ओगलेस्बे ने कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद एक 20 वर्षीय लड़के को डेट करना शुरू कर दिया. महिला ने उसे अपनी उम्र 22 साल बताई थी. इसके बाद लॉरा ने स्नैपचैट पर भी बेटी के नाम पर फर्जी अकाउंट बना लिया. यही नहीं, वह अपनी बेटी की तरह ही ड्रेसअप भी करने लगी. यंग लड़कों को डेट करने के लिए लॉरा हैवी मेकअप का सहारा लेती थी.

पकड़े जाने से पहले तक लॉरा माउंटेन व्यू में एक कपल के साथ रहती थी. एओ कपल को झूठी कहानी सुन कर दोनों को अपने झांसे में ले लिया था. महिला ने कपल को बताया था कि वह एक बुरे रिलेशनशिप से निकलकर आई है. बता दें, इस महिला ने अपनी बेटी की आईडी का इस्तेमाल करते हुए करीब 5 लाख रुपये का लोन लिया था. जब इस फ्रॉड का भंडाफोड़ हुआ, तब लॉरा इस बात से इनकार करती रही. लेकिन जैसे ही सख्ती बरती गई, उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.