नई दिल्ली। बैंक में नौकरी करने के लिए इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1200 से ज्यादा खाली पदों को भरने जा रहा है। जिसके ऑनलाइन आवेदन 9 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर 29 दिसंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं।

पदों की संख्या – 1226

वैकेंसी डिटेल्स

सीबीओ रेग्यूलर वैकेंसी – 1100 पद
एसबीआई सीबीओ बैकलॉग वैकेंसी – 126 पद
एसबीआई बैंक में कुल खाली पदों की संख्या – 1226

स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल्स

मध्य प्रदेश – 162 पद
छत्तीसगढ़ – 52 पद
राजस्थान – 104 पद
कर्नाटक – 278 पद
तमिलनाडु – 276 पद
गुजरात – 354 पद

आयु सीमा

आवेदकों की उम्र 01 दिसंबर 2021 को कम से कम 21 और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मापदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी या ईड्ब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा लोकल लैंग्वेज की अच्छी समझ होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

एसबीआई सीबीओ भर्ती तीन स्टेप्स के आधार पर की जाएगी। इनमें रिटन एग्जाम, स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। इन स्टेप्स के आधार पर मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले उम्मीदवारों को बैंक में नौकरी मिलेगी। लिखित परीक्षा जनवरी 2022 में आयोजित की जा सकती है।