बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में नया फोटो शूट करवाया हैं जिसकी तस्वीरें जैसे ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की फैंस उनके दीवाने हो गए।

जाह्नवी के नए फोटोशूट पर भी फैंस कई प्यार भरे कमेंट कर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने जाह्नवी की पोस्ट पर उनको जानलेवा कपूर ही कह डाला, साथ ही अमेजिंग, गॉरजियस, गोल्डन ब्यूटी, एक ही दिल है कितनी बार लोगे जैसे कई कमेंट जाह्नवी को मिल रहे हैं।

जाह्नवी कपूर ने इस फोटोशूट में गोल्डन ड्रेस पहनी हुई है, साथ ही वह खुले बालों के साथ किलर लुक देती नजर आ रही हैं।

जाह्नवी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गोल्डन स्टेट ऑफ माइंड, #nykaa #nykaabeauty कैपशन के साथ ही वह ब्यूटी ब्रांड का प्रमोशन करती भी नजर आई।

जाह्नवी के लेटेस्ट फोटोशूट में उन्होंने नेचुरल ग्लॉसी मेकअप किया हुआ है, जो उन पर काफी सूट कर रहा है।