आंदोलन में शामिल होकर लौट रही थी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं

रायपुर। संगठन के आंदोलन के बाद वापस बीजापुर लौट रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्कार्पियो सड़क किनारे खड़ीट्रक में जा घुसी। हादसे में 3 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। वहीं 5 की हालत गंभीर है।
घटना कोंडागांव के समीप बनियागांव की बताई गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 के किनारे एक ट्रक खड़ी हुई थी। बुधवार की सुबह एक तेज गति की स्कार्पियों इससे जा टकराई। जिससे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद काफी देर घायल वाहन में ही फंसे रहे। वाहन में ड्राइवर समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। 2 महिलाएं यशोदा और पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगो ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस 108 को हादसे की सूचना दी। मौके पर मौजूद आस-पास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद 108 से सभी को कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस सभी के नाम पता कर परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।