

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी एक नए विवाद में घिर गए है. आज जब पत्रकारों ने उनसे बेटे आशीष को लेकर कुछ सवाल पूछे तो वह भड़क गए. उन्होंने पत्रकारों को अपशब्द भी कहा. इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के बाहरी इलाके में आशीष मिश्रा की एक एसयूवी की चपेट में आने से चार प्रदर्शनकारी किसानों और बाद की हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार सहित चार लोगों की मौत हो गई थी.


विशेष जांच दल (SIT) ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने रिपोर्ट में पुष्टि की है “अब तक के विश्लेषण और एकत्र किए गए सबूतों से साबित हुआ है कि आरोपी ने लापरवाही और अनजाने में यह आपराधिक कृत्य नहीं किया, बल्कि जानबूझकर, पूर्व नियोजित रणनीति के तहत किसानों को मारने के मकसद से किया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई.”
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.