प्रोफेसर के पदों पर देश भर के सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में भर्ती निकली है। और इस सूची में भारतीय प्रबंध संस्थान, IIM लखनऊ का नाम भी शामिल है। यहां भी असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द अप्लाई करें।
पदों पर भर्तियां
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भारतीय प्रबंध संस्थान, IIM लखनऊ में कम्युनिकेशन, मार्केटिंग एचआरएम, ऑपरेशन मैनेजमेंट, एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट, बिजनेस एनवायरमेंट, डिसीजन साइंसेज, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड सिस्टम, फाइनेंस एंड अकाउंटिंग, बिजनेस सस्टेनेबिलिटी, स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट और लीगल मैनेजमेंट जैसे विभागों में फैकल्टी के पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
वेबसाइट
पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iiml.ac पर विजिट कर जॉब सेक्शन के तहत दिए गए लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की लास्ट डेट
आवेदन की लास्ट डेट 15 जनवरी 2022 है।
उम्मीदवार पदों के लिए शैक्षिक योग्यता एवं अन्य सभी डिटेल अधिसूचना के लिंक https://iiml.ac.in/node/496 पर क्लिक कर देख सकते हैं।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
