रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में काशी ज्योतिष शाखा पीठ के शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती से आशीर्वाद ग्रहण कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा समाज सभी वर्गों के उत्थान विशेषकर गरीबों, ग्रामीणों, किसानों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जमकर सरहाना की।

शंकराचार्य जी ने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई गोधन न्याय योजना और गांव में गौठान के निर्माण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गौमाता लक्ष्मी स्वरूप हैं। आपने राज्य में इनकी देखभाल और निःशुल्क चारे-पानी का प्रबंध गौठानों में करके सनातन परंपरा को समृद्ध किया है।

गुरूकुल विद्या आश्रम के सदस्यों ने की मुलाकात

इसके अलावा सूरजपुर जिले से आए गुरूकुल विद्या आश्रम के सदस्यों ने भी सीएम से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को उनके नेतृत्व वाली सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर शॉल भेंट कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें धन्यवाद दिया।