भारतीय सिनेमा के इतिहास में शोले फिल्म का अलग ही नाम है। साल 1975 में बनी यह फिल्म भारत की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इसमें हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अमजद खान, जया बच्चन और कई अन्य बेहतरीन कलाकारों ने काम किया था। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिल्वर जुबली पूरी किया था। शोले सिप्पी की पहली फिल्म थी जिसने थिएटर में 25 हफ्तों का लंबा सफर तय किया था। लेकिन ये कम लोगों को ही पता है कि जब इस फिल्म को रिलीज किया गया था तो समीक्षकों ने इसे फ्लॉप का तमगा दे दिया था । जिसके बाद सलीम और जावेद ने वो कदम उठाया जो शायद ही आज कोई दूसरे लेखक कर सके। दोनों लेखकों को अपनी कहानी पर पूरा भरोसा था। इसलिए दोनों ने इस फिल्म पर दाव खेल दिया। सलीम-जावेद ने समीक्षकों की प्रतिक्रिया देखने के बाद एक बड़ा विज्ञापन निकलवाया। इस विज्ञापन में दावा किया गया कि शोले फिल्म हर क्षेत्र में 1 करोड़ का बिजनेस करेगी।

46 Years of Sholay: Bollywood Goes Crazy, Veeru Aka Dharmendra Reveals Big  Mistake

समीक्षकों ने फिल्म को बताया था फ्लॉप
एक अंग्रेजी वेबसाइट की पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, एक इंटरव्यू में शोले के सह-लेखक सलीम खान ने बताया था कि फिल्म को विश्लेषकों ने फ्लॉप करार दिया था। उन्होंने कहा था, “हां यह सच है जब फिल्म रिलीज हुई थी तब बॉलीवुड के ट्रेड पंडितों ने फिल्म को राइट ऑफ कर दिया था।

Sholay' Shooting Location: Know About The Filming Locations Of The Iconic  1975 Movie

सलीम खान और जावेद अख्तर को था भरोसा
नेगेटिव रिव्यू के बावजूद सलीम खान और जावेद अख्तर को शोले फिल्म पर भरोसा था। उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मैं और जावेद साहब फिल्म की सफलता के बारे में इतने आश्वस्त थे कि नकारात्मक रिपोर्टों के जवाब में हमने सभी पत्रिकाओं में एक फुल पेज विज्ञापन प्रकाशित किया था, जिसमें घोषणा की गई थी कि फिल्म भारत के प्रत्येक क्षेत्र में 1 करोड़ का कारोबार करेगी।”

REVEALED: How Sholay was made - Rediff.com movies

फिल्म ने की दोगुनी कमाई
सलीम खान ने स्वीकार किया कि वे गलत थे और कहा, “वास्तव में हमारी भविष्यवाणी भी गलत थी… क्योंकि फिल्म ने 1 करोड़ का कारोबार नहीं किया। लेकिन इसने भारत के प्रत्येक क्षेत्र में 2 करोड़ से अधिक का कारोबार किया।” वेबसाइट के अनुसार, शोले ने कुल 15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर आज की टिकट कीमतों के आधार पर देखा जाए तो इस फिल्म ने 160 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। आज भी ये फिल्म जब भी टेलीविजन पर प्रसारित होती है तो दर्शकों का एक बड़ा वर्ग इसे बड़े ही चाव से देखता है। इस फिल्म के संवाद से लेकर कलाकारों की अदाकारी आज भी उतनी ही ताजा लगती है जितनी कई सालों पहले थी।

Sholay: The Star Wars of Bollywood? - BBC Culture