छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में बकरियों की चोरी का मामला सामने आया है। जहा बकरी चोरी करने चोर कार से पहुंचते हैं और बकरियों को उठा ले जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रात को घर की लाइट बंद होते ही कब बकरियां पार हो जाती हैं। हमें पता ही नहीं चलता। यह पूरा मामलानवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक धाराशिव, कर्रा और आस-पास के 6 गांव के लोगों ने थाने में शिकायत की है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया पिछले कई दिनों से हमारी बकरियां चोरी हो रही हैं। रात को हम जब लाइट बंद कर सो जाते हैं, तो बकरिया पार हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमने पिछले कुछ दिनो में देखा है कि रात को कुछ लोग कार से आते हैं और बकरियां उठा ले जाते हैं। डर के मारे हम उनके पास तक नहीं जा पाते।

4व्हीलर बकरी चोर गैंग सक्रिय

गांव के लोगों ने बताया कि हम काफी परेशान हैं। बकरी पालन कर हम अपना गुजारा करते हैं। लेकिन ऐसे ही अगर बकरियां चोरी होती रही तो हम क्या करेंगे ,आस-पास के 6 गांव के 6 से ज्यादा गांव की 50 बकरियां पार हो गई हैं। पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बकरी चोर गैंग का पर्दाफाश

ग्रामीणों का शक सच में बदला जब 3 महीने पहले पुलिस ने जिले के बम्हनीडीह थाने इलाके से 2 लोगों को पकड़ा था। वह इस तरह कार के जरिए ही बकरियां चोरी किया करते थे। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।